टाइटैनिक के फर्स्ट क्लास पैसेंजर्स के डिनर मेन्यू की होगी नीलामी, ₹70 लाख तक मिलने की उम्मीद
1912 में डूबे टाइटैनिक जहाज़ में सवार फर्स्ट क्लास पैसेंजर्स के एक डिनर मेन्यू को नीलामी में ₹70 लाख तक मिल सकते हैं। 6.25 इंच लंबे व 4.25 इंच चौड़े इस मेन्यू में ऑयस्टर, बीफ के टॉरनेडो, स्प्रिंग लैंब आदि को शामिल किया गया था। गौरतलब है, मेन्यू की नीलामी 11 नवंबर को इंग्लैंड के विल्टशायर में होगी।