'टाइटैनिक' के बाद बॉडी शेम किया गया था, मैं तब मोटी भी नहीं थी: ऐक्ट्रेस केट विंसलेट
हॉलीवुड ऐक्ट्रेस केट विंसलेट ने कहा है कि फिल्म 'टाइटैनिक' के एक सीन के बाद उन्हें बॉडी शेम किया गया था और बेहद अपमानजनक कमेंट आए थे। उन्होंने कहा, "मैं तब बहुत मोटी भी नहीं थी। अगर समय को वापस ले जा सकती तो इसके खिलाफ आवाज़ उठाती। पत्रकारों से कहती कि आप मुझसे इस तरह व्यवहार नहीं कर सकते।"