टाइटैनिक के मलबे के पास महासागर में लापता पनडुब्बी की तलाश में पानी के अंदर सुनाई दी ध्वनि
अमेरिकी कोस्ट गार्ड के मुताबिक, पर्यटकों को टाइटैनिक जहाज़ का मलबा दिखाने के दौरान अटलांटिक महासागर में लापता हुई पनडुब्बी की तलाश के दौरान एक कनाडाई विमान को पानी के अंदर कुछ ध्वनियां (अंडरवॉटर नॉइज़ेस) सुनाई दीं। लापता हुई इस पनडुब्बी में यूके के अरबपति हैमिश हार्डिंग समेत 5 लोग सवार थे। पनडुब्बी की तलाश की जा रही है।