टाइटैनिक जहाज़ के 112 साल पुराने मेन्यू की तस्वीर हुई वायरल
टाइटैनिक जहाज़ के फर्स्ट और थर्ड क्लास के यात्रियों के लिए निर्धारित 112 साल पुराने ओरिजनल मेन्यू कार्ड्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। मेन्यू पर जहाज़ के डूबने से एक दिन पहले (14 अप्रैल, 1912) की तारीख दर्ज है। फर्स्ट क्लास के यात्रियों के मेन्यू में कॉन्सोमे फर्मियर और फिलेट्स ऑफ ब्रिल डिश भी शामिल थी।