'टाइटैनिक' फेम ऐक्टर बर्नार्ड हिल का छोटे पर्दे पर वापसी करने से कुछ घंटे पहले हुआ निधन
अभिनेता बर्नार्ड हिल का 79 साल की उम्र में रविवार सुबह निधन हो गया। हिल ने जेम्स कैमरून की ऑस्कर विजेता फिल्म 'टाइटैनिक' में कैप्टन एडवर्ड स्मिथ और 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' में किंग थियोडन की भूमिका निभाई थी। गौरतलब है, हिल एक बीबीसी ड्रामा से छोटे पर्दे पर वापसी करने वाले थे जिसका प्रसारण आज रात होना है।