टाइम आउट विवाद को लेकर मैच के बाद श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने नहीं मिलाए हाथ
वनडे विश्व कप-2023 में सोमवार को हुए टाइम आउट विवाद को लेकर मैच के बाद श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया। बांग्लादेश द्वारा श्रीलंका के ऐंजेलो मैथ्यूज़ के खिलाफ अपील किए जाने के बाद उन्हें टाइम आउट दिया गया था। क्रिकेटर-से-कमेंटेटर बने मोहम्मद कैफ ने कहा, "हाथ न मिलाने का श्रीलंका का फैसला सही है।"