टाइम की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की 2022 की सूची में गौतम अदाणी समेत 3 भारतीय शामिल
टाइम मैगज़ीन की दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की 2022 की सूची में भारत के सबसे अमीर शख्स गौतम अदाणी, सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट करुणा नंदी और कश्मीरी मानवाधिकार कार्यकर्ता खुर्रम परवेज़ शामिल हैं। अदाणी को 'टाइटंस' सेक्शन में जबकि नंदी और परवेज़ को 'लीडर्स' सेक्शन में रखा गया है। 'लीडर्स' श्रेणी में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी हैं।