टाइम की 'विश्व की ग्रेटेस्ट जगहों' की 2022 की सूची में कौन-कौन से भारतीय स्थान हैं शामिल?
टाइम मैगज़ीन ने 'विश्व की ग्रेटेस्ट जगहों' की 2022 की सूची जारी की है और इन स्थानों को घूमने के लिए 'शानदार गंतव्य' बताया है। इन 50 जगहों की सूची में भारत की ओर से केरल और अहमदाबाद शामिल हैं। मैगज़ीन ने केरल को 'इकोटूरिज़्म का हॉटस्पॉट' और अहमदाबाद को 'कल्चरल टूरिज़्म का मक्का' बताया।