टाइम मैगज़ीन के अनुसार बीते दशक की 10 बेस्ट फिल्में कौनसी हैं?
टाइम मैगज़ीन द्वारा जारी एक सूची के मुताबिक, पिछले दशक की 10 सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में होली मोटर्स (2012), ओनली लवर्स लेफ्ट अलाइव (2013), अंडर द स्किन (2013), फीनिक्स (2014) और सेल्मा (2014) शामिल हैं। इस सूची में आई एम नॉट योर नीग्रो, द लॉस्ट सिटी ऑफ ज़ी, मूनलाइट, लिटिल वीमेन और वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड भी शामिल हैं।