टाइम मैगज़ीन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को अपने कवर पर दी जगह
युद्ध के बीच टाइम मैगज़ीन के कवर पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की को जगह मिली है। मैगज़ीन के कवर पर लिखा है, "ज़ेलेंस्की कैसे नेतृत्व कर रहे हैं: कंपाउंड के अंदर राष्ट्रपति...और उनकी टीम के साथ।" ज़ेलेंस्की ने कहा, "लोग इस युद्ध के बारे में...सोशल मीडिया पर पढ़ रहे हैं...जब (इससे) थक जाएंगे तो स्क्रॉल कर आगे बढ़ जाएंगे।"