टाइम्स इंटरनेट के एमएक्स प्लेयर के अधिग्रहण के लिए बातचीत कर रही है एमेज़ॉन: रिपोर्ट
एक रिपोर्ट के मुताबिक, एमेज़ॉन वीडियो स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म एमएक्स प्लेयर के अधिग्रहण के लिए टाइम्स इंटरनेट के साथ बातचीत कर रही है। रिपोर्ट में कहा गया कि इस अधिग्रहण के लिए ज़ी-सोनी समेत कम-से-कम दो कंपनियों ने भी दिलचस्पी दिखाई है। गौरतलब है कि 2018 में टाइम्स इंटरनेट ने एमएक्स प्लेयर का $140 मिलियन में अधिग्रहण किया था।