टाइम्स ग्रुप के प्रमोटर समीर व विनीत ने कारोबार के बंटवारे को लेकर किया समझौता: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, 'टाइम्स ग्रुप' के प्रमोटर समीर जैन और विनीत जैन ने मीडिया समूह की संपत्तियों के बंटवारे को लेकर आपस में समझौता किया है। बकौल रिपोेर्ट्स, समीर प्रिंट मीडिया को संभालेंगे जबकि विनीत प्रसारण, रेडियो व डिजिटल कारोबार को संभालेंगे। विनीत को कथित तौर पर प्रिंट मीडिया का कारोबार छोड़ने के लिए ₹3,000 करोड़ का भुगतान किया जाएगा।