टाटा कंज्यूमर के शेयर होल्डर्स को हर शेयर 7.75 रुपये देगी कंपनी
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने मंगलवार को मार्च 2024 को समाप्त तिमाही नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध लाभ 19% घटकर 217 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने हर शेयर पर 7.75 रुपये के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है। इसका मतलब है हर शेयर धारक को कंपनी हर शेयर पर 7.75 रुपये मुफ्त में देगी।