टाटा केमिकल्स का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 62% बढ़कर चौथी तिमाही में रहा ₹709 करोड़
टाटा केमिकल्स ने बुधवार को बताया कि उसने वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में ₹709 करोड़ का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया। यह वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही के ₹438 करोड़ के शुद्ध लाभ से करीब 62% अधिक है। इस दौरान कंपनी की कुल एकीकृत आय ₹4,482 करोड़ रही जो 2021-22 की चौथी तिमाही में ₹3,587 करोड़ थी।