टाटा टेक के आईपीओ को मंज़ूरी मिलने के बाद 52 हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंचे टाटा मोटर्स के शेयर
टाटा मोटर्स के शेयर बुधवार को बीएसई पर कारोबार के दौरान लगभग 3% चढ़कर 52-हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। बीएसई पर टाटा मोटर्स के एक शेयर की कीमत ₹589.95 तक पहुंच गई। यह तेज़ी टाटा मोटर्स की कंपनी जगुआर-लैंड रोवर में तेज़ बढ़त के अनुमान व टाटा टेक्नोलॉजीज़ के आईपीओ को मंज़ूरी मिलने के बाद आई है।