टाटा बन सकती है आईफोन बनाने वाली पहली भारतीय कंपनी: रिपोर्ट
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के सबसे बड़े कारोबारी समूहों में से एक टाटा ग्रुप जल्द ही विस्ट्रॉन कॉर्प की कर्नाटक स्थित मैन्युफैक्चरिंग यूनिट खरीद सकता है जो आईफोन बनाती है। इसके साथ ही टाटा ग्रुप आईफोन बनाने वाली पहली भारतीय कंपनी बन जाएगी। विस्ट्रॉन की इस फैक्ट्री की कीमत $600 मिलियन से अधिक बताई जा रही है।