टाटा मेटालिक्स को पैरेंट कंपनी टाटा स्टील में विलय की मिली मंज़ूरी
राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण ने टाटा मेटालिक्स को उसकी पैरेंट कंपनी टाटा स्टील में विलय की मंज़ूरी दे दी है। वहीं, कंपनी ने कहा कि वित्तीय नतीजे घोषित करने के लिए 12 जनवरी को निदेशक मंडल की होने वाली बैठक को रद्द कर दिया गया है। शुक्रवार को टाटा मेटालिक्स के शेयर 3.90% बढ़कर 1,060 के अंक पर बंद हुए।