टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल ने तैयार की दोबारा कैंसर होने से बचाने में सक्षम टैबलेट, ₹100 है कीमत
भारत के सबसे बड़े कैंसर उपचार और अनुसंधान केंद्रों में से एक टाटा मेमोरियल इंस्टिट्यूट (मुंबई) ने ऐसी टैबलेट विकसित करने का दावा किया है जो कैंसर को दोबारा होने से रोकने में सक्षम है। हॉस्पिटल के सीनियर कैंसर सर्जन डॉक्टर राजेंद्र बडवे ने कहा, "इलाज का खर्च जहां लाखों-करोड़ों (रुपए) है वहीं यह टैबलेट सिर्फ ₹100 में उपलब्ध होगी।"