टाटा मोटर्स को मिली फोर्ड के साणंद प्लांट के अधिग्रहण के लिए गुजरात सरकार की मंज़ूरी
फोर्ड मोटर कंपनी के भारत छोड़ने की घोषणा के कुछ महीनों बाद टाटा मोटर्स को गुजरात कैबिनेट से साणंद (गुजरात) में फोर्ड के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के अधिग्रहण की मंज़ूरी मिल गई है। फोर्ड द्वारा 'भारी नुकसान' और 'बाज़ार न बढ़ने' के कारण भारत में मैन्युफैक्चरिंग बंद करने के बाद इस प्लांट ने अप्रैल में परिचालन बंद कर दिया था।