टाटा समूह द्वारा 19 साल बाद लाए जा रहे आईपीओ को सेबी ने दी मंज़ूरी
बाज़ार नियामक सेबी ने टाटा टेक्नोलॉजीज़ के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) को मंज़ूरी दे दी है जो 19 साल बाद टाटा समूह की किसी कंपनी का पहला आईपीओ होगा। टाटा टेक्नोलॉजीज़ ने मार्च में सेबी के पास आईपीओ के दस्तावेज़ जमा कराए थे। इस आईपीओ में ऑफर फॉर सेल के ज़रिए मौजूदा प्रमोटर्स व शेयरधारक करीब 9.571 करोड़ शेयर बेचेंगे।