टाटा स्टील के जमशेदपुर वाले कोक प्लांट में ध्वस्त की गई 110 मीटर ऊंची चिमनी
टाटा स्टील ने जमशेदपुर (झारखंड) के कोक प्लांट में इस्तेमाल में न आने वाली 2 इकाइयों को विस्फोट के ज़रिए सफलतापूर्वक ध्वस्त कर दिया। कंपनी ने 110-मीटर ऊंची चिमनी के ध्वस्त होने का वीडियो शेयर कर कहा कि यह 'दुनिया में इस तरह की पहली इंजीनियरिंग प्रक्रिया' है। बकौल कंपनी, इनकी जगह ऐसी यूनिट्स लगेंगी जो पर्यावरण के अनुकूल हों।