टायर फटने के कारण काठमांडू से दिल्ली आने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट हुई पुनर्निर्धारित
काठमांडू (नेपाल) से भारत आने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट शुक्रवार को उड़ान भरने से पहले टायर फटने के कारण पुनर्निर्धारित कर दी गई। स्थानीय समयानुसार शाम 4:30 बजे विमान को काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से नई दिल्ली के लिए रवाना होना था। बकौल अधिकारी, आवश्यक मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद फ्लाइट शनिवार को उड़ान भरेगी।