टायसन के साथ शूटिंग को लेकर मां परेशान थीं, कुमकुम-विभूति लगाकर मुझे यूएस भेजा था: विजय

अभिनेता विजय देवरकोंडा ने खुलासा किया है कि पूर्व अमेरिकी मुक्केबाज़ माइक टायसन के साथ आगामी फिल्म 'लाइगर' की शूटिंग को लेकर उनकी मां बहुत परेशान थीं। उन्होंने कहा, "मेरे (शूटिंग के लिए) अमेरिका जाने से पहले उन्होंने बहुत पूजा की...मुझे विभूति व कुमकुम लगाया था।" बकौल विजय, "मैं ठीक हूं और उनकी पूजा ने वास्तव में काम किया।"

Load More