टिकट न मिलने पर कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं का कर्नाटक चुनाव में कैसा रहा परिणाम?
कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले टिकट न मिलने पर बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले 6 नेताओं में से केवल 3 ही जीत दर्ज कर पाए। राज्य के पूर्व उप-मुख्यमंत्री लक्ष्मण सवदी, एच.डी. थमैय्या व एन.वाई. गोपाल कृष्ण अपनी सीट बचा पाने में सफल रहे। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार, के.एस. किरण कुमार व बाबुराव चिंचनसुर चुनाव हार गए।