टिकट न मिलने पर गुजरात में 7 बीजेपी विधायकों ने निर्दलीय भरा पर्चा, पार्टी ने किया सस्पेंड
गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी द्वारा टिकट न दिए जाने के बाद पार्टी के सात विधायकों ने बतौर निर्दलीय उम्मीदवार नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया जिसके बाद पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया है। गुजरात बीजेपी प्रमुख सी.आर. पाटिल के मुताबिक, इन विधायकों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण छह साल के लिए निलंबित किया गया है।