टिकट न मिलने पर बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए कर्नाटक के पूर्व सीएम शेट्टार चुनाव हारे
कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले टिकट न मिलने पर बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल होने वाले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार चुनाव हार गए हैं। कांग्रेस की टिकट पर हुबली-धारवाड़ मध्य निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले शेट्टार को कुल 60,775 मत मिले जबकि इस सीट पर जीत दर्ज करने वाले बीजेपी उम्मीदवार महेश तेंगिनाकाई को 95,064 वोट मिले।