टिकट न मिलने पर बीजेपी छोड़ने वाले कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम सवदी कांग्रेस में हुए शामिल
कर्नाटक के पूर्व उप-मुख्यमंत्री लक्ष्मण सवदी बीजेपी से टिकट न मिलने पर पार्टी छोड़ने के 2 दिन बाद शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, "उन्होंने अपमानित महसूस किया। 9-10 से अधिक मौजूदा विधायक भी कांग्रेस से जुड़ना चाहते हैं पर हमारे पास उन्हें समायोजित करने की जगह नहीं है।"