टिकट न मिलने से दुखी पार्टी नेताओं से बात कर रहे हैं: राजस्थान में बीजेपी नेता प्रह्लाद जोशी
राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी की पहली सूची जारी होने के बाद केंद्रीय मंत्री व बीजेपी नेता प्रह्लाद जोशी ने 'जिन्हें टिकट नहीं मिला उनमें कई विरोध कर रहे हैं' सवाल पर कहा है, "जिनको टिकट नहीं मिला, उन्हें दुख होना स्वाभाविक है।" उन्होंने कहा, "पार्टी में बातचीत करने की व्यवस्था है और हम लोग उनसे बातचीत कर रहे हैं।"