चीनी कंपनी बाइटडांस अगर टिक-टॉक को अमेरिकी कंपनी को नहीं बेचेगी तो अमेरिका टिक-टॉक पर बैन लगा देगा। अमेरिकी अधिकारियों ने चेताया है कि चीनी सरकार टिक-टॉक को नियंत्रित करती है और इसके ज़रिए अमेरिकी चुनाव-2024 को प्रभावित कर सकती है। बकौल अमेरिका, चीन बाइटडांस को 170 मिलियन अमेरिकी यूज़र्स का डेटा साझा करने के लिए मजबूर कर सकता है।