टिक-टॉक स्टार रैंडी गोंज़ाला का 35 साल की उम्र में हुआ निधन
पिता-पुत्र की जोड़ी वाले लोकप्रिय टिक-टॉक अकाउंट एंकीबॉयज़ के रैंडी गोंज़ाला का 35 वर्ष की उम्र में कोलन कैंसर से निधन हो गया है। टिक-टॉक स्टार गोंज़ाला ने कोलन कैंसर का पता चलने के 6 महीने बाद अप्रैल 2022 में अपने फैन्स को इसकी जानकारी दी थी। कोलन कैंसर से जूझने के दौरान रैंडी इसके प्रति जागरूकता फैलाते थेे।