टिम साउदी ने टेस्ट क्रिकेट में छक्के जड़ने के मामले में की एम.एस. धोनी की बराबरी
इंग्लैंड के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट में न्यूज़ीलैंड की पहली पारी में 2 छक्के जड़ने के साथ ही टिम साउदी के टेस्ट में 78 छक्के हो गए हैं। टेस्ट क्रिकेट में छक्के जड़ने के मामले में साउदी ने एम.एस. धोनी (78 छक्के) की बराबरी की है। इंग्लिश टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक 109 छक्के लगाए हैं।