टिम साउदी बने टी20I में 2 हैट-ट्रिक लेने वाले दूसरे गेंदबाज़
न्यूज़ीलैंड के पेसर टिम साउदी ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20I में हैट-ट्रिक विकेट लिया और वह पूर्व श्रीलंकाई पेसर लसिथ मलिंगा के बाद टी20I में 2 हैट-ट्रिक लेने वाले दूसरे गेंदबाज़ बन गए हैं। साउदी ने भारतीय पारी के आखिरी ओवर में तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर क्रमश: हार्दिक पंड्या, दीपक हुड्डा और वॉशिंगटन सुंदर को आउट किया।