टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल से 2 और कैदियों को किया गया अरेस्ट
दिल्ली पुलिस ने टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड मामले में तिहाड़ जेल से 2 और कैदियों को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, एक कैदी ने जेल में हमलावरों के हथियारों को छिपाने में मदद की जबकि दूसरे ने घटना के दौरान सीसीटीवी कैमरों को चादर से ढक दिया था। एक कैदी मारपीट जबकि दूसरा अपहरण के मामले में जेल में बंद था।