टी20 क्रिकेट के इतिहास में 600 मैच खेलने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने कायरन पोलार्ड
वेस्टइंडीज़ के पूर्व ऑल-राउंडर कायरन पोलार्ड टी20 क्रिकेट के इतिहास में 600 मैच खेलने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने सोमवार को द हंड्रेड टूर्नामेंट के दौरान मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के खिलाफ लंदन स्पिरिट के लिए खेलते हुए यह मुकाम हासिल किया। पोलार्ड के बाद वेस्टइंडीज़ के ही ड्वेन ब्रावो हैं जिन्होंने 543 टी20 मैच खेले हैं।