टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार एक ही मैच में 2 खिलाड़ी हुए रिटायर्ड आउट
बर्मिंघम बियर्स और नॉटिंघमशायर के बीच टी20 ब्लास्ट 2022 के मैच में 2 खिलाड़ी रिटायर्ड आउट हुए और ऐसा टी20 के इतिहास में पहली बार हुआ है। बारिश के कारण 8-8 ओवर के मैच में बर्मिंघम बियर्स के कार्लोस ब्रैथवेट अंतिम ओवर से पहले 17(11) रन पर रिटायर्ड आउट हुए। नॉटिंघमशायर के समित पटेल 2(2) रन पर रिटायर्ड आउट हुए।