टी20 क्रिकेट में 300 विकेट लेने वाले दूसरे बांग्लादेशी गेंदबाज़ बने मुस्तफिज़ुर रहमान
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ मुस्तफिज़ुर रहमान 300 टी20 विकेट लेने वाले दूसरे बांग्लादेशी गेंदबाज़ बन गए हैं। मुस्तफिज़ुर ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ आईपीएल 2024 के मैच में डेविड वॉर्नर का विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की। बांग्लादेश के लिए ऑल-राउंडर शाकिब अल हसन ने 482 टी20 विकेट लिए हैं।