टी20 क्रिकेट में कौनसे खिलाड़ियों ने एक देश में बनाए हैं सर्वाधिक रन?
भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में भारत में 9,014 रन बनाए हैं जो किसी भी बल्लेबाज़ द्वारा एक देश में बनाए गए सर्वाधिक रन हैं। इस सूची में रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर हैं जिन्होंने 8,008 रन बनाए हैं जबकि 7,626 रनों के साथ शिखर धवन तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, सुरेश रैना ने 6,553 रन बनाए हैं।