टी20 डेब्यू पर खिलाड़ी ने लिया फ्लाइंग कैच, कार्तिक बोले- सबसे शानदार कैचों में से एक
टी20 ब्लास्ट टूर्नामेंट में टी20 डेब्यू कर रहे ससेक्स के पेसर ब्रैडली करी ने शुक्रवार को हैम्पशर के बल्लेबाज़ का बाउंड्री के पास एक हाथ से फ्लाइंग कैच लपका। क्रिकेटर-कमेंटेटर दिनेश कार्तिक ने कैच को 'अब तक के सबसे शानदार कैचों में से एक' करार दिया। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने भी कैच का वीडियो शेयर किया है।