टी20 विश्व कप 2007 की विजेता भारतीय टीम के मैनेजर रहे सुनील देव का हुआ निधन
टी20 विश्व कप 2007 की विजेता भारतीय टीम के मैनेजर रहे सुनील देव का लंबी बीमारी के बाद 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह दिल्ली और ज़िला क्रिकेट असोसिएशन (डीडीसीए) के पूर्व सचिव थे। सुनील 1996 में भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे और 2014 के इंग्लैंड दौरे में भारतीय टीम के मैनेजर रहे थे।