टी20 विश्व कप 2022 की ट्रॉफी को अंडरवॉटर लेकर गए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ज़ैम्पा
टी20 विश्व कप 2022 ट्रॉफी टूर के दौरान ग्रेट बैरियर रीफ (ऑस्ट्रेलिया का पूर्वोत्तर तट) में ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर ऐडम ज़ैम्पा ट्रॉफी को अंडरवॉटर लेकर गए। ज़ैम्पा ने कहा, "विश्व कप ट्रॉफी को इस खूबसूरत जगह पर लाना और दुनियाभर के फैन्स को इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया आने के लिए प्रोत्साहित करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।"