टी20 विश्व कप 2022 के फाइनल मैच के लिए अंपायर व मैच रेफरी की हुई घोषणा
आईसीसी ने रविवार को होने वाले टी20 विश्व कप 2022 के फाइनल मैच के लिए अंपायर व मैच रेफरी की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड व पाकिस्तान के बीच होने वाले फाइनल मैच में मराइस इरास्मस और कुमार धर्मसेना फील्ड अंपायर होंगे। वहीं, क्रिस गैफनी थर्ड अंपायर और पॉल राइफल फोर्थ अंपायर होंगे जबकि रंजन मदुगले मैच रेफरी होंगे।