टी20 विश्व कप 2022 के लिए न्यूज़ीलैंड ने नई जर्सी का किया अनावरण
न्यूज़ीलैंड ने टी20 विश्व कप 2022 के लिए अपनी नई जर्सी का अनावरण किया है। न्यूज़ीलैंड क्रिकेट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर जर्सी की तस्वीरें शेयर की हैं और इस जर्सी में न्यूज़ीलैंड क्रिकेट का ट्रेडमार्क कलर ब्लैक और हेरीटेज ग्रे शामिल है। गौरतलब है कि आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 का आयोजन 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में होगा।