टी20 विश्व कप 2022 के विजेता को कितनी मिलेगी पुरस्कार राशि?
आईसीसी ने पुरुष टी20 विश्व कप 2022 की पुरस्कार राशि का एलान कर दिया है और विजेता को $1.6 मिलियन की पुरस्कार राशि मिलेगी जबकि उप-विजेता को $8,00,000 मिलेंगे। सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों में से प्रत्येक को $4,00,000 मिलेंगे। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी 16 टीमों के बीच कुल $5.6 मिलियन की राशि साझा की जाएगी।