टी20 विश्व कप 2022 में कोहली द्वारा लगाए गए छक्के को आईसीसी ने बताया 'शॉट ऑफ द सेंचुरी'
टी20 विश्व कप 2022 में भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली द्वारा पाकिस्तान के हारिस रऊफ की गेंद पर लगाए गए 84 मीटर लंबे छक्के को आईसीसी ने 'शॉट ऑफ द सेंचुरी' करार दिया है। कोहली ने उस मैच में भारत की पारी के 19वें ओवर में रऊफ के सिर के ऊपर लगभग सीधे बल्ले से वह शॉट जड़ा था।