टी20 विश्व कप 2022 में क्या है भारतीय टीम का शेड्यूल?
टी20 विश्व कप 2022 में भारत अपने अभियान की शुरुआत 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ सुपर 12 स्टेज के ग्रुप 2 मैच के साथ करेगा। भारत 27 अक्टूबर को ग्रुप ए के उप-विजेता, 30 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका और 2 नवंबर को बांग्लादेश से भिड़ेगा। इसके बाद भारत का सामना 6 नवंबर को ग्रुप बी के विजेता से होगा।