टी20 विश्व कप 2024 की भारतीय टीम में केएल राहुल को होना चाहिए था: रितेश देशमुख
टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम के एलान के बाद अभिनेता रितेश देशमुख ने X पर लिखा, "केएल राहुल को टीम में होना चाहिए था।" वहीं, रितेश के पोस्ट पर एक यूज़र ने लिखा, "रिंकू को टीम में होना चाहिए था।" गौरतलब है, टी20 विश्व कप में रोहित शर्मा भारतीय टीम के कप्तान और हार्दिक पंड्या उप-कप्तान होंगे।