टी20 विश्व कप 2024 के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम का हुआ एलान, जोफ्रा आर्चर शामिल
इंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है। तेज़ गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर चोट से उबर गए हैं और उन्हें टीम में शामिल किया गया है। आर्चर ने आखिरी बार मार्च 2023 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला था। टीम में अनकैप्ड टी20I खिलाड़ी टॉम हार्टली को भी जगह मिली है।