टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम में होंगे शुभमन व रिंकू समेत 4 रिज़र्व खिलाड़ी
भारत ने शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान को टी20 विश्व कप 2024 के लिए बतौर रिज़र्व खिलाड़ी नामित किया है। गिल ने 14 टी20I में 335 रन बनाए हैं जबकि रिंकू ने 15 टी20I में 356 रन बनाए हैं। आवेश ने 20 टी20I में 19 विकेट जबकि खलील ने 14 टी20I में 13 विकेट लिए हैं।