टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे धीमा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज़ बने रिज़वान
टी20 विश्व कप-2024 में मंगलवार को हुए पाकिस्तान-कनाडा मैच में पाकिस्तानी बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान ने 53*(53) रन बनाए। टी20 विश्व कप के इतिहास में रिज़वान गेंदों (52) के लिहाज़ से सबसे धीमा अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। मामले में दूसरे नंबर पर डेविड मिलर (50 गेंद) और तीसरे स्थान पर ड्वेन स्मिथ व डेविड हसी (49-49 गेंद) हैं।