टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हुई भारतीय टीम, बीसीसीआई ने शेयर की फोटो
रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार को रवाना हो गई। बीसीसीआई ने भारतीय दल की एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर कर लिखा, "पिक्चर परफेक्ट।" वहीं, भारतीय खिलाड़ियों ने भी अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मुंबई एयरपोर्ट से तस्वीरें शेयर की हैं।